नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में आप सभी लोगो को राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान/हथलेवा योजना 2023 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने वाला हु | आप में से बहुत सारे लोग मध्यम इकॉनमी परिवार से जुड़े हुए है और आप लोग भी सरकार की योजनाओ का फायदा उठाना चाहते है तो आप हमारे साथ इस वेबसाइट पर जुड़ सके है | हम आप लोगो को इस वेबसाइट पर केंद्र सरकारी की और राज्य सरकारी की समस्त सरकारी योजनाओ के बारे में सबसे पहले जानकारी उपलब्ध करवाएंगे |
राजस्थान मुख्यमंत्री हथलेवा के अंतर्गत स्नातक पास बेटी के विवाह के समय उसके परिवार को राजस्थान सरकार के द्वारा 51 हजार रुपए देने की योजना है | में और आप सभी लोग जानते है की 51,000 हजार में शादी का खर्चा नहीं निकल सकता है लेकिन राजस्थान सरकार के द्वारा मिडल परिवार को बेटी के विवाह के समय 51,000 रुपए की आर्थिक सहायता करने के लिए राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान/हथलेवा योजना 2023 को चलाया गया है |
अगर आप लोगो को राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान/हथलेवा योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो में आपको इस लेख में वह भी बताऊंगा की किस प्रकार आप राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान/हथलेवा योजना में आवेदन कर सकते है | आप सभी लोग इस लेख को पूरा पढ़कर Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2023 के अंतर्गत उद्देश्य, लाभ, पात्रता, विशेषताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान/हथलेवा योजना 2023
Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2023 का शुभारम्भ राजस्थान सरकार द्वारा किया गया है | राजस्थान सरकार की इस योजना की मदद से बीपीएल व कई ऐसे विशेष योग्यजन वाले परिवारों को बेटियों के विवाह के समय सरकार के द्वारा आर्थिक सहयाता प्रदान की जाएगा |
योजना का नाम | राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना |
किसने आरंभ की | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान के नागरिक |
उद्देश्य | विवाह के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jankalyan.rajasthan.gov.in/ |
साल | 2023 |
राज्य | राजस्थान |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
मुख्यमंत्री कन्यादान/हथलेवा के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओ के विवाह पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है | प्रदेश के नागरिको को अपनी कन्या के विवाह के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है क्योकि राजस्थान सरकार उनको आर्थिक सहायता मुहैया करवा रही है | यह योजना बाल विवाह को रोकने में भी कारगर साबित हो रही है क्युकी इस योजना का लाभ केवल उन्ही बेटियों को प्रदान किया जाता है जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है | इस योजना के लिए 4800 करोड़ रूपये का प्रावधान है |
राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्धेश्य है की आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना, राजस्थान सरकार ने ऐसी मुहीम इसलिए चलाई है ताकि कमजोर परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए किसी भी बड़े व्यक्ति के समाने हाथ न फेह्राना पड़े और बेटी की शादी जिस घर में हो रही है वहा से किसी भी प्रकार से राशी की मांग न करे |
वैसे तो इस योजना का मुख्य उद्धेश्य बाल विवाह के रोकथाम से है, क्युकी इस योजना का लाभ उन्ही कन्याओ को मिलेगा जो 18 वर्ष से ऊपर की है |इसके अलावा इस योजना की मदद से प्रदेश के नागरिको के जीवन स्टार में भी सुधर आएगा |
राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान/हथलेवा योजना 2023 पात्रता
- आवेदक राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए |
- अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति वर्ग के बीपीएल परिवार
- अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवार, शेष सभी वर्गों के बीपीएल परिवार
- विशेष योग्यजन व्यक्ति (आयकर दाता नहीं हो)
- महिला खिलाडी (स्वयं का विवाह होने पर) जो कार्मिक विभाग द्वारा जारी परिपत्रो के अनुसार निर्धारित मापदण्ड रखती है |
- स्वयं अथवा माता-पिता आयकर दाना नहीं हो
- अन्तयोदय आस्था कार्ड धारी परिवार
- पालनहार योजना में लाभान्वित
- आर्थिक दृष्ठि से कमजोर विधवा महिलाएक परिवार में अधिकतम दो कन्याओ को लाभ देय
- लाभार्थी की आयु 18 वर्ष या फिर उससे अधिक होनी चाहिए |
राजस्थान मुख्यमंत्री हथलेवा योजना 2023 में आवेदन करने की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | आवेदक अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र या स्वयं के SSOID से भी नि:शुल्क आवेदन कर सकता है |
अब तक
इस योजना के तहत 48,269 लाभार्थियों को 165 करोड़ रूपये की सहायता प्रदान की गई है |
महत्वपूर्ण दस्तावेज
अगर आप लोग भी अपनी बेटी के लिए राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान/हथलेवा योजना में भाग लेना चाहते है तो आप लोगो को कई ऐसे दस्तावेजो की जरुरत पड़ेगी, सभी दस्तावेजो की सूचि निचे शामिल की गई है –
- आवेदन पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बीपीएल कार्ड
- विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र
- विधवा पेंशन का पीपीओ
- अंत्योदय कार्ड
- आस्था कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- राशन कार्ड
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र आदि
राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2023 में सहायता राशी
- अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों की 18 वर्ष या इससे अधिक आयु की कन्याओ के विवाह पर 31,000 रुपए, दसवी पास कन्या को 10,000 रूपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि (कुल 41,000 रूपये) एवं स्नातक पास कन्या को 20,000 रूपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि (कुल 51,000 रूपये) देय है |
- शेष सभी वर्गों के बीपीएल परिवारों, अन्तयोदय परिवार, आस्था कार्डधारी परिवार, आर्थिक दृष्टि से कमजोर विधवा महिलाओ, विशेष योग्यजन व्यक्तियों, पालनहार में लाभान्वित कन्याओ एवं महिला खिलाडियों के विवाह पर 21,000 रूपये, दसवी पास कन्या को 10,000 रुपयें अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि (कुल 31,000 रूपये) एवं स्नातक पास कन्या को 20,000 रूपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि (कुल 41,000 रूपये) देय है |
राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको अपने गावं या शहर में किसी भी ई-मित्र पर विजिट करना होगा |
- ई-मित्र वाले को इस योजना के बारे में बताना है और आवेदन करने के लिए कहना है |
- सभी दस्तावेजो को ई-मित्र दुकानदार को देने है |
- आवेदन होने के पश्चात आपको ई-मित्र वाले से एक रेफरेंस नंबर लेना होगा जो की आपके आवेदन करते ही जनरेट हो जाता है |
- रेफरेंस नंबर की सहायता से ही आप आपने आवेदन की स्थति की जांच कर सकते है |
Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana Contact Details
- विभाग – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
- इमेल – sjeraj_ww@yahoo.com
- अधिक जानकरी के लिए – https://jankalyan.rajasthan.gov.in
सम्पूर्ण लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप सभी लोगो को लगभग हमने इस लेख के अंतर्गत राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2023 के सम्बन्ध में समस्त सूचना उपलब्ध करवा दी गई है पर अगर आप लोगो को फिर भी लगाताब है की हमने आपको जानकारी सम्पूर्ण नहीं पहुचाई है तो आप हमें निचे कमेंट के माध्यम से बता सकते है हम आपको बहुत ही जल्द इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा देंगे |